बांसवाड़ा भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने शुक्रवार को ग्लोबल बीएड कॉलेज, बड़ोदिया में बड़ी ट्रेप कार्रवाई करते हुए कॉलेज के निदेशक, व्याख्याता और अध्यापक को गिरफ्तार किया। रसायन विज्ञान के अध्यापक भूपेन्द्र जैन को सहपरिवादी से 5 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा गया।
एसीबी के अनुसार, विद्यार्थियों की कम उपस्थिति के बावजूद पूरे वर्ष सहयोग करने और इंटर्नशिप के रिलीविंग लेटर जारी करने की एवज में रिश्वत मांगी जा रही थी। शिकायत के सत्यापन में प्रत्येक विद्यार्थी से 20 हजार रुपए मांगने की बात सामने आई। रिश्वत मांग
एसीबी उदयपुर रेंज के प्रभारी एसपी पीयूष दीक्षित के सुपरविजन में डीएसपी रतन सिंह राजपुरोहित के नेतृत्व में कार्रवाई हुई। एसीबी अधिकारियों के अनुसार, आरोपियों से पूछताछ जारी है। मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे अनुसंधान किया जाएगा।
Continue With Google
Comments (0)