अध्यात्मिक गुरु श्री श्री रविशंकर जी के मार्गदर्शन और आशीर्वाद से राजस्थान में 23 से 25 अक्टूबर 2026 तक 'आनंदम्-2026' (राजस्थान हैप्पीनेस महोत्सव) का भव्य आयोजन किया जाएगा। इस त्रिदिवसीय आयोजन के तहत प्रदेश के प्रत्येक जिले में 'राजस्थान महोत्सव हैप्पीनेस प्रोग्राम' आयोजित किए जाएंगे, जिसका मुख्य उद्देश्य आमजन के जीवन में मानसिक शांति, सकारात्मकता और आंतरिक खुशी का प्रसार करना है।
इस विशेष आयोजन की शुरुआत करते हुए राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ किशनराव बागडे ने राजभवन में 'आनंदम्-2026' के आधिकारिक पोस्टर का विमोचन किया। पोस्टर विमोचन के इस महत्वपूर्ण अवसर पर 'आर्ट ऑफ लिविंग' संगठन से जुड़े कई वरिष्ठ पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।
इस महोत्सव के माध्यम से प्रदेशवासियों को तनावमुक्त जीवन जीने की कला सिखाई जाएगी। योग, ध्यान और सुदर्शन क्रिया के जरिए मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने पर विशेष जोर दिया जाएगा, जिससे समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार हो सके।
Continue With Google
Comments (0)