बांसवाड़ा जिले में बढ़ते अपराधों पर अंकुश लगाने और कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से उदयपुर रेंज के आईजी गौरव श्रीवास्तव ने गुरुवार को पुलिस लाइन सभागार में विस्तृत क्राइम कंट्रोल मीटिंग ली। सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक चली बैठक में जिले के पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सहित सभी डीएसपी, सीआई और थाना अधिकारी मौजूद रहे।
आईजी ने पुलिस अधिकारियों को डीजीपी के निर्देशों की सख्ती से पालना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था, वाहन चोरी, वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी तथा लंबे समय से लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण पर विशेष जोर दिया गया। इसके साथ ही वाहनों पर अनाधिकृत पोस्टर, काली फिल्म और नियम विरुद्ध मॉडिफिकेशन के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए गए।
क्राइम मीटिंग के बाद आईजी का पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर विभिन्न प्रशासनिक और कानून-व्यवस्था संबंधी मामलों की समीक्षा करने का कार्यक्रम निर्धारित है।
Continue With Google
Comments (0)